दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

नागपुर मंडल में 22 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ₹11.11 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि प्रदान की गई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे मंडल के कुल 22 कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के दिन ही उनके सेटलमेंट की संपूर्ण राशि का भुगतान सुनिश्चित किया।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल ₹11,11,23,610/- (रुपये ग्यारह करोड़ ग्यारह लाख तेईस हजार छह सौ दस मात्र) की राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, केलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ, समरी शीट तथा सेवा-पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ भी विधिवत् सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान जो सपने अधूरे रह गए हों, वे इस सेवानिवृत्ति राशि के समुचित उपयोग से उन्हें पूरा कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवारजन सदैव खुशहाल एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती, सहायक वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा, मंडल कार्मिक अधिकारी क्षेता एच. के. छोरिया सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।