Chandauli News:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चकिया में ‘सशक्त होती भारत की बेटियां’ संगोष्ठी, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मिला नारी प्रेरणा सम्मान-2026

समाज सेवा, चिकित्सा और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

चकिया। नगर के गांधी पार्क परिसर में पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ?सशक्त होती भारत की बेटियां? विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गीता शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और समृद्धि में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और समाज को उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण देना चाहिए।नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति समाज की वास्तविक आधारशिला है। महिलाओं को सम्मान और अवसर देने से ही एक सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है।वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गीता शुक्ला ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉ. सुधा सिंह, डॉ. उजाला चौधरी और मीनाक्षी शर्मा, पुलिस सेवा के क्षेत्र में उपनिरीक्षक खुशबू यादव तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनीता शर्मा को नारी प्रेरणा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, शीतला प्रसाद राय, एडीओ कोऑपरेटिव श्री चंद्र, समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता सहित फाउंडेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार, कार्तिकेय पांडेय, अमरदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रधान सीमा गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, मिथिलेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सदर मुस्ताक अहमद खान ने किया।