उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह/एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने की जनसुनवाई। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायत

राजेश गुप्ता
लोकेशन/तहसील अमरिया, पीलीभीत।
मो 9719672920

उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह/एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने की जनसुनवाई।

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को जिलाधिकारी और एसपी के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुना गया है।

शिकायतों को सुनकर संबंधित कर्मचारियों को समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

तहसील समाधान दिवस में कम शिकायतों के आने पर जिलाधिकारी ने खुशी जाहिर की।

बोले हम जहां जाते हैं वहां शिकायतकर्ताओं की भीड़ होती है,यहां समाधान दिवस में कम शिकायतें आई हैं, इसका मतलब है शिकायत शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का समाधान हो रहा है।

इसके अलावा भूमि विवाद की शिकायतें आई हैं टीम बनाकर कर्मचारियों को भेजा गया है समाधान के निर्देश दिए गए हैं,
सरकारी योजनाओं की भी जानकारी कर्मचारियों के माध्यम से क्षेत्र वासियों को दिए जाने के आदेश दिए गए हैं।प्रधान गणों से भी इस संबंध में बात की जाएगी क्षेत्र वासियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए और बेहतर कार्य किए जा सके।

इस दौरान जनपद के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण समाधान दिवस में उपस्थित रहे।