पीलीभीत में धोखेबाज पत्नी ने ही अपनी प्रेमी से मिलकर ग्रंथी पति पर कराया था जानलेवा हमला। अवैध संबंधों एवं प्रेम प्रसंग के चलते ग्रंथी की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नौकर के साथ मिलकर कराया था

लोकेशन/थाना पूरनपुर, पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में धोखेबाज पत्नी ने ही अपनी प्रेमी से मिलकर ग्रंथी पति पर कराया था जानलेवा हमला।

अवैध संबंधों एवं प्रेम प्रसंग के चलते ग्रंथी की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नौकर के साथ मिलकर कराया था अपने ग्रंथी पति पर जानलेवा हमला।

पीलीभीत पुलिस के द्वारा ग्रंथी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित पत्नी उसके प्रेमी और एक नौकर को किया गिरफ्तार।

पूरनपुर पुलिस के द्वारा आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ सोनी पुत्र सुखदेव सिंह, आरोपित राकेश पुत्र कुंवर सिंह निवासी गण रमपुरा कोन थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत और ग्रंथी की दगेबाज पत्नी गुरजीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर को कडेर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के दिशा निर्देशन में चलाए गए अभियान में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे मामले में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरनपुर प्रतीक दहिया के द्वारा घटना का खुलासा कर जानकारी दी गई है।

मीडिया को जानकारी देकर बताया गया है घायल हरविंदर सिंह जनपद बरेली के मेडीसिटी अस्पताल में उपचाराधीन है,और अभियुक्तों से घटना में गड्ढा खोदने वाले लोहे के बरमे की बरामदगी के आधार पर धारा 61 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पवन कुमार पांडे थाना प्रभारी पूरनपुर,उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, मनीष यादव,अमित पाल, महिला कांस्टेबल करुणा निधि शामिल रही है।