विवाहित बेटी ने अपने पिता और चाचा पर दर्ज कराया अपनी मां की हत्या करने का मुकदमा। चाचा और पिता पर संपत्ति के लालच के चलते मां धन देवी की हत्या करने का आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा।

लोकेशन/पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

विवाहित बेटी ने अपने पिता और चाचा पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा।

चाचा और पिता पर संपत्ति के लालच के चलते मां धन देवी की हत्या करने का आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा।

जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव बहुआ मगरासा में रहने वाली विवाहित बेटी ललिता देवी पत्नी बबलू कश्यप ने अपने पिता मंसाराम मौर्य और चाचा पप्पू के खिलाफ हत्या का कराया मुकदमा दर्ज।


जहानाबाद पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में मृतका की बिबाहित बेटी ललिता देवी ने बताया पिता मंसाराम मौर्य के नाम काफी भूमि थी, जिस पर उसके चाचा पप्पू की नजर थी,भूमि उसकी मां धनदेवी के नाम ना आ जाए इसके लिए पिता मंसाराम को बरगलाकर चाचा पप्पू ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

आपको बता दें होली के दिन 4 मार्च को घर से बकरी चराने गई 60 वर्षीय धन देवी लापता हो गई,परिजनों के द्वारा लापता धन देवी को काफी ढूंढा व तलाशा गया, होली के दूसरे दिन 60 वर्षीय धनदेवी का शव पंसोली गांव की नहर के पास मठिया के समीप गन्ने के खेत में पड़ा मिला।मृतका के पति मंसाराम मौर्य ने हत्या का आरोप लगाया था,वहीं गांव के अन्य लोग भी दुष्कर्म कर हत्या किए जाने जैसी तरह तरह की बातें कर रहे थे।वही अब मृतका की बेटी की ओर से जहानाबाद पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र से मामले में नया मोड़ आ गया है.पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।