हलवाई समाज का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न, बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

हलवाई समाज का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न, बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

शाहाबाद, हरदोई।

.

नगर के रामवाटिका मोहल्ला चौक में हलवाई समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की पहल समाजसेवी कृष्ण पाल गुप्ता ने की। उनकी पहल से शुरू हुआ यह आयोजन देखते ही देखते समाज के लोगों के सहयोग से एक भव्य समारोह में बदल गया।

समारोह को सफल बनाने में देवेंद्र प्रताप, ज्ञानेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता (पत्रकार), जितेंद्र गुप्ता, अनुराग गुप्ता, गोपाल गुप्ता (मोनू), कुलदीप गुप्ता, नन्द किशोर गुप्ता, बसंत गुप्ता और संजीव गुप्ता (LIC) सहित समाज के कई लोगों ने आर्थिक व सहयोगात्मक योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों और मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए तथा उनके मनोरंजन के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं के लिए जलपान और भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम में आए लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वकील बसंत गुप्ता और श्यामजी गुप्ता ने निष्ठा और उत्साह के साथ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जिस प्रकार समाज के सहयोग से होली मिलन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है, उसी तरह समाज के सहयोग से भविष्य में दहेज रहित विवाह समारोह भी आयोजित कराया जा सकता है।

इस घोषणा पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया और समाजहित में ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने की सराहना की।

#HappyHoli