राम के आदर्शों पर चलकर होगा मानव का कल्याण    

आलापुर (अंबेडकर नगर)| राम नाम सत्य,धैर्य,त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। राम के आदर्शो को अपनाकर अपने मानव जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं। उक्त बातें पंडित राकेश जी महाराज ने मां काली मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ग्राम केदरूपुर में पांच दिवसीय चंडी यज्ञ में पांचवे दिन भगवान राम के जन्मोत्सव एवं वनागमन की कथा सुनाते हुए कहा। मालूम हो केदरूपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव का दिव्य दृश्य देखने को मिला कथा वाचक पंडित राकेश जी महाराज ने अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली सेश्रद्धालुओं को कथामृत का पान कराया।
श्रीराम जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ?जय श्रीराम? के जयकारों से गूंज उठा भक्ति और उल्लास का वातावरण ऐसा था मानो अयोध्या नगरी स्वयं गांव केदरूपुर में उतर आई हो। महाराज जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म की कथा अत्यंत भावुक और प्रभक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुजन मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे इस दौरान महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही जिससे यह आयोजन एक पारिवारिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले सका। इस मौके पर मुख्य यजमान प्रदीप कुमार मिश्र मंटू श्रीमती रोशनी मिश्र, पवन मिश्र, पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह, उमापति मिश्र, द्वारिका सिंह, श्यामसुंदर चतुर्वेदी, प्रधान उपेन्द्र चौबे, इंजीनियर अंकित सिंह, अखिलेश तिवारी एडवोकेट, धनीराम चौबे, कृष्ण कुमार मिश्र,पूर्व विधायक अनीता कमल,पंकज पाठक, त्रियुगी पाठक, गौतम शुक्ला, सुदर्शन गोंड, राजेश्वर चौबे सहित श्रीराम जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर समस्त ग्राम वासी भक्तिभाव में डूबे नजर आए क्षेत्र में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।