कलश यात्रा के साथ चण्डीयज्ञ व रामकथा का शुभारम्भ  

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | श्री भद्रकाली मूर्ति प्रतिष्ठात्मक चंडी यज्ञ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय यज्ञ एवं रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ केदरुपुर मे हुआ। कलश यात्रा ग्राम केदरूपुर से मां काली मन्दिर से सरयू नदी पर पहुंची जिसमें सैकड़ों महिलाओं पुरुषों ने भाग लिया। घाट पर वैदिक मंन्त्रोच्चार से पूजा अर्चना के बाद पवित्र सरयू नदी का जल लेकर भक्त मंन्दिर पर पहुंचे। मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा मंटू उनकी पत्नी रोशनी मिश्र ने बताया कि 26 फरवरी को कलश यात्रा के साथ आरंभ चंडी यज्ञ 3 मार्च को पूर्णाहुति होगी। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से अयोध्या से पधारे पंडित राकेश जी महाराज पंडित रामनरायण मिश्र काशी द्वारा भक्तों को संगीतमय श्रीराम कथा का श्रवण कराया जायेगा। चंडी महा यज्ञ एवं श्री रामकथा में अयोध्या से आए राकेश जी महाराज मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे जबकि यज्ञाचार्य काशी से पधारे आचार्य रामनरायण मिश्र है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य यजमान प्रदीप मिश्र मंटू, रोशनी मिश्र, पवन मिश्र, के साथ हरीश चतुर्वेदी, रमेश मिश्र, श्यामसुंदर चतुर्वेदी, उमापति मिश्र, दुर्गेशमिश्र, बालेन्द्र मिश्र, प्रदीप मिश्र, पंकज पाठक, अनिल मिश्र, शिवकुमार, त्रियुगी पाठक, भोलू मिश्र, पवन मिश्र, प्रमोद चतुर्वेदी, श्रीप्रकाश मिश्र शानू, जनकराज पाठक, गुड्डन मिश्र, द्वारिका सिंह, शंभूनाथ गोंड, जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ तिवारी, रामनरायन तिवारी, मिथिलेश गोंड, तारकेश्वर मिश्र, मुन्नीलाल सेठ, अनीता देवी, राजेश्वर चौबे, ऊषा पाठक अपनी पूरी समय कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। भव्य कलश यात्रा के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोग कल से संगीतमय श्रीराम कथा का आनन्द उठा रहे हैं जिसमें विदेशी सरजमीं पर सनातन की धर्म ध्वजा को फहरा रहे आचार्य राकेश पांडेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।