संगठन के प्रति वफादारी ही सच्ची पत्रकारिता -एडीएम

देवरिया।ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया के परिचय पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रेम नारायण सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन )ने कहाकि संगठन के प्रति सच्ची वफादारी ही पत्रकारिता है।कोई पत्रकार साथी संगठन की मर्यादा में रहकर कार्य करे तो संगठन की मर्यादा के साथ साथ व्यक्ति की मर्यादा पर कोई आंच नहीं आयेगी।श्री सिंह ने यह भी कहा कि ग्रा प ए संगठन से हम सभी का लगाव पहले से है।यही एक प्रदेश का सशक्त संगठन है जो उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश के कई प्रदेशों में कार्यरत है।पूरे पत्रकार साथी मर्यादा में रहकर कार्य करते है।उसके पूर्व कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष पी एस राय,कैप्टन वीरेंद्र सिंह ,प्रेमचंद मिश्र, ओंकार पाण्डेय,जिला कोषाध्यक्ष आनंद मोदनवाल, रामनवल सिंह,राजेंद्र सिंह ,के पी गुप्त,अश्विनी द्विवेदी,तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र, मनींद्र नारायण सिंह,विजय कुमार सिंह,सिंहासन यादव,विनोद कुमार सिंह ,भीम कुमार प्रजापति,प्रेम कुमार शर्मा ,प्रमोद राय ने संबोधित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम नारायण सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि संगठन की रीढ़ की हड्डी तहसील अध्यक्ष एवम तहसील मंत्री सहित सभी पत्रकार साथी है।उन्होंने सामूहिक रूप से जिले के सभी तहसील अध्यक्ष/मंत्री को अपने अपने तहसील के पत्रकार साथियों का परिचय पत्र समारोह की तिथि निर्धारित कर बांटने बल दिया ।जिसमे।जिले से कोई प्रतिनिधि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉ.हरिश्चंद्र मिश्र ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक राहुल मणि ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर आदित्य कुमार मिश्र, फरींद्र मणि त्रिपाठी,सत्येंद्र दुबे,अयोध्या चौरसिया,जगदंबा यादव,प्रवीण शुक्ला,बृजेश मणि त्रिपाठी,पवन कुमार सिंह,प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी,विजय यादव,बिपिन दुबे,रामू यादव सहित जिले भर के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।