खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान में पशुओं का हुआ टीकाकरण

*हड़ही नदोलवा में 200 पशुओं का एफएमडी टीकाकरण

देवरिया । राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम हड़ही नदोलवा, बड़हरा में सोमवार को पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण कैम्प किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में टीकाकरण टीम ने 200 पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाया। यह टीका वर्ष में दो बार लगाया जाता है। एक बार टीका लगाने के बाद पशु को छ: महीने तक खुरपका मुंहपका बीमारी से बचाव होता है। यह बीमारी विषाणु जनित होने कारण टीकाकरण ही एकमात्र उपचार है। रोस्टर के अनुसार अब तक 7 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। शेष गांवों में भी 10 मार्च तक टीकाकरण कार्य किया जाएगा। अभियान में सुभाष चंद्र,महेन्द्र यादव,राजकुमार यादव,पंकज मणि,अभिषेक मणि,दुष्यंत तिवारी,रजनीश यादव,धर्मेंद्र यादव तथा सुनील कुमार द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।