जरूरतमंद बच्चों के लिए तपोवन ट्रस्ट का‘खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प’ प्रारम्भ


तपोवन ट्रस्ट द्वारा संचालित ?खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प? का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
श्रीगंगानगर, : तपोवन ट्रस्ट के तत्वावधान में जवाहर नगर स्थित महाराणा प्रताप तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति हथाई केन्द्र के समीप संचालित ?खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प? का शनिवार को उदघाटन समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दहन थी तथा अध्यक्षता टांटिया यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता टांटिया ने की। आयोजक डॉ. ऋचा पेड़ीवाल, कोमल अग्रवाल, श्रुति बिहाणी, स्वाति बिहाणी व अंजली जसूजा थे।
तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घरों में अनुपयोगी स्थिति में पड़े खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाना है तथा बच्चों को लाइब्रेरी में खिलौने के साथ ही शिक्षाप्रद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई है। खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प के प्रेरक छात्र आदित्री पेड़ीवाल व अक्षित अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को खिलौने उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ?खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प? प्रारम्भ किया गया है। इस प्रकल्प की विशेषता यह है कि ?खिलौना लाइब्रेरी? का संचालन महिलाओं व बच्चों द्वारा ही किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि यह प्रकल्प बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उनमें खेलने की प्रवृत्ति व आपसी भाईचारा बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इससे आँगनबाड़ी अथवा अन्य स्कूल के बच्चों तथा जरूरतमंद बच्चों के खिलौनों की जरूरत पूरी होगी। उन्होंने शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए तपोवन ट्रस्ट व आयोजक मण्डल को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष सुनीता टांटिया ने कहा कि खिलौना लाइब्रेरी प्रकल्प से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौना सुलभता से मिल सकेंगे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में उदयपाल झाझडिय़ा, कैलाश मित्तल, सुमेर बोरड़, पीएन बजाज, एमएल जैन, मदनलाल जोशी, मनीराम सेतिया, तपोवन आश्रम से उर्मिला कासनियां, पूनम सहारण, सुलोचना चौधरी, संजू, माया गोदारा, बबीता, चेष्टा सरदाना का विशेष सहयोग रहा। तपोवन आश्रम की प्रभुजन, सरस्वती स्कूल व स्पेंगल स्कूल के विद्यार्थियों तथा झुग्गी-झोपडिय़ों के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान होली पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों को रंग की पिचकारी वितरित की गई। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाएं, डॉ. शिखा जिन्दल, डॉ. छवि बंसल, वैदिक योगा क्लब से श्रृंखला, सुमन काण्डा, डॉ. आहना, डॉ. हेलियोज, शिखा सेतिया, सीमा पेड़ीवाल, हरविन्द्र कौर, नितिश अग्रवाल, अभिनव, ओमप्रकाश झाझडिय़ा, सविता अग्रवाल, नीना अग्रवाल, हिमांशु बिहाणी, स्वाति बंसल, जयश्री, साविका जिन्दल, लता जिन्दल, प्रेरणा चितलांगिया, मोनिका बंसल, आशु गर्ग, वंदना जिंदल, नेहा अग्रवाल, निधि बिहाणी, प्रीति चितलांगिया, प्रेरणा चितलांगिया, राधिका लाहोटी, शिल्पा जैन, स्मृति जैन, अंजू जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे