गायक निश्वान भुल्लर ने बांधा शमा, बिग शार्क डील्स सुपर स्टोर की हुई भव्य लॉन्चिंग,


- प्रख्यात गायक निश्वान भुल्लर ने भी की बिग शार्क डील्स के शोरूम की सराहना
- कंपनी के एमडी गौरव लाखरा ने कहा ग्राहकों को बेस्ट डील देना ही हमारा लक्ष्य

श्रीगंगानगर। देश के प्रतिष्ठित सुपर स्टोर ब्रॉण्ड बिग शार्क डील्स द्वारा श्रीगंगानगर में अपने फ्लैगशिप शोरूम की विधिवत लॉन्चिंग की गई। शिव चौक के नजदीक स्थित महालक्ष्मी कॉम्पलैक्स (रोहित उद्योग) में नवनिर्मित सिटी सेन्टर मॉर्केट में इस भव्य और विशाल शोरूम की शुरूआत हुई। शुभारंभ अवसर पर आयोजित मीडिया टॉक में कंपनी के एमडी गौरव लाखरा ने कहा कि ग्राहकों को बेस्ट डील देना ही हमारा लक्ष्य है। हमारा मुख्य ध्यान ब्रॉण्डेड सामान को बाजार से कम दामों पर अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाने पर रहता है। इसी कड़ी में कंपनी के डायरेक्ट प्रतीक कुमार एवं बिजनेस हैड उदयपाल ने भी अपने विचार रखे। सिटी सेंटर मार्केट के एमडी रोहित सहारण ने इस अवसर पर बताया कि यह मार्केट एक नये और मॉर्डन कंसेप्ट पर विकसित किया गया है, जिसमें वर्तमान समय के हिसाब से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।
मीडिया टॉक के दौरान प्रख्यात गायक कलाकार निश्वान भुल्लर भी मीडिया से रू-ब-रू हुए और बिग शार्क डील्स के इस नये 23000 स्केयर फुट के शोरूम की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर अपने प्रसिद्ध गाने की पंक्तियां भी गाकर सुनाई।
उल्लेखनीय है कि बिग शार्क डील्स, डिस्काउंट की दुनिया का फ्लैगशिप ब्रांड, अपने व्यापक उत्पादों और बेहतरीन कीमतों के साथ खुदरा जगत में क्रांति ला रहा है। इसकी विस्तृत श्रृंखला में घरेलू सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, फुटवेयर, फ्रैंरेंस, ट्रैवल गियर, आहनाभूषण और महिलाओं के हैंडबैग शामिल हैं, जो विविध ग्राहक आवश्यकताओं को एक ही छत के नीचे पूरा करते हैं। बिग शार्क डील्स के साथ वर्तमान में बहुत से बड़े ब्रांडों का एक पोर्टफोलियो है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी पहचान है। ब्रांड लूट फैशन प्रेमियों के लिए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंडी परिधान प्रदान करता है। होज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए जातीय परिधान की छवि लाता है, जबकि टेलर मेड प्रत्येक ग्राहक के लिए एक सही फिट सुनिश्चित करने के लिए बेस्पोक क्लॉथिंग सेवाएं प्रदान करता है। बार्नाला, मोगा, बेगोवाल और द्वारका में मजबूत उपस्थिति के साथ, बिग शार्क डील्स उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और गुणवत्ता उत्पादों को प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। और अब से श्रीगंगानगर में भी बिग शार्क डील्स बेस्ट ऑफर्स के लिए एक नया स्थान बन जायेगा। मूल्य, गुणवत्ता और संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करके बिग शार्क डील्स एक घरेलू नाम बना लिया है। मीडिया टॉक में सौरभ मीडिया के एमडी यूथ आइकॉन सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।