दूषित पेयजल सप्लाई के खिलाफ फुटा नागरिकों का गुस्सा, जलदाय विभाग के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आज लम्बे समय से पेयजल के लिये आ रहे दूषित पानी को लेकर कस्बे के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जुगल सैन, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद रणवीर राठौड़, रमेश दायमा, पूर्व पार्षद जयभगवान मानवनी, सेवानिवृत एसडीओ भंवर लाल पंवार, रेल संघर्ष समिति के अरुण कौशिक, हरदेव सिंह, सेवानिवृत कर्मचारी अवतार सिंह, भाजपा नेता जुगल यादव, मनदीप सिंह, रमेश गुप्ता, केशव खिरवाट, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या मे कस्बे के नागरिकों का शिष्ट मंडल जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ट अभियंता से मिले ओर कस्बे में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर गहरा रोष प्रकट करते हुए शीघ्र स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने, पानी की डीग्गीयों के नवनिर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की मांग करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग एंव शिष्ट मंडल ने अधिकारियो से डिग्गीयों का निर्माण कार्य पुरी गुणवत्ता पूर्ण करवाने की मांग की इस पर अधिकारियो ने शिस्ट मंडल को उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।