एकल बेटी सम्मान समारोह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुआ आयोजन 

खाजूवाला की ग्राम पंचायत दंतोर में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एकल बेटी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में एकल बेटी की माता माया देवी को चुनरी और ओडा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।वहीं बेटी रितु को उपहार भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर सुमन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बेटियों की शिक्षा ,सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजना चलाई जा रही है जिनका लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है । साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम सेवक चंद्रकांत जी , आईसीडीएस से महिला पर्यवेक्षक निर्मला जी , नर्सिंग ऑफिसर उमा चरण , ममता , तहसील अध्यक्ष पूगल सीमा जन कल्याण समिति से महावीर जी , और साथिन ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थिति रही।