बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य रेलसवाएं रेगुलेट,रीशड्यूल रहेगी

बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य रेलसवाएं रेगुलेट,रीशड्यूल रहेगी

रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड के खजवाना-मारवाड मुडवा एवं नागौर-बदवासी स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालन निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी।

1. गाडी संख्या 20476, मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 11.02.26 से 13.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को मिरज से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मेडता रोड स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से 25.02.26 तक प्रत्येक रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।