श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना खाजूवाला खेल  मैदान का होगा चहुमुखी विकास विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की अभिशंसा पर खाजूवाला में खेल मैदान के लिए 30 लाख स्वीकृत

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना खाजूवाला खेल
मैदान का होगा चहुमुखी विकास

विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की अभिशंसा पर खाजूवाला में खेल मैदान के लिए 30 लाख स्वीकृत

बीकानेर, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अभिशंसा पर जिला परिषद द्वारा खाजूवाला में खेल मैदान निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विधायक डॉक्टर मेघवाल ने बताया कि डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत यह स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक ने बताया कि इस राशि से क्षेत्र में सीमांत क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे यहां के युवा स्तरीय स्पर्धाओं में खाजूवाला और बीकानेर जिले का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा।खाजूवाला भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रशांत सियाग उपाध्यक्ष ओम जी पारीक राधेश्याम गोदारा दलीप जलंधरा सार्दुल सिंह धारीवाल नरेंद्र सिंह राठौड़ अमित ज्यानी सदीक हुसैन श्योपत पूनिया अंतरलाल काला मंगल सिंह रामगढ़िया सुनील धारणिया पीयूष सोमानी सुशील सारस्वत मूला राम बामणिया आदि कार्यताओं ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया