केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मझोला में जनशताब्दी एक्सप्रेस को स्टापेज के बाद हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद ने मझोला रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज कराने के बाद आज विशाल जनसमूह के सामने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया मझोला में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की पीलीभीत संसदीय क्षेत्र क़ो विकसित बनाने क़ो वह संकल्पित हैं मझोला में चारों तरफ सड़कों को चौड़ीकरण कराकर निर्माण कराया जा रहा है उन्होंने जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह की मांग पर मझोला में सांसद निधि से बड़ा बारात घर बनवाने की घोषणा की केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की टनकपुर से नांदेड तक चार राज्यों से होकर जाने वाली ट्रेन की स्वीकृत कराई गई है जिसे माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से जल्द संचालन करने की अनुमति भी प्रदान हो जाएगी
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा की दिल्ली में कई दिनों तक चलने वाली ए आई इंपैक्ट सम्मिट का महा आयोजन श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ जिसमें कई देशों ने सहभागिता की उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि ए आई का लाभ आम जनमानस को मिले
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद का जगह-जगह स्वागत किया गया व्यापारियों प्रधानाे सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत कर क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सोपा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव की बात है कि जब से श्री जितिन प्रसाद पीलीभीत सांसद बने हैं तब से मझोला के लिए निरंतर बड़े विकास के कार्य की सौगात दी है नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने मझोला टाउन एरिया में विकास कार्य कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि इसी क्षेत्र के टांडा विजेसी में बासमती आयात निर्यात उत्पादन केंद्र वाडिज्य उद्योग मंत्रालय से श्री जितिन प्रसाद जी ने स्वीकृत कराया है जिसका निर्माण कार्य भी उनके द्वारा जल्द शुरू कराया जाएगा
मझोला में ट्रेन शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत रेखा सिंह परिहार डीके पटेल महादेव गाईन आयुष मिश्रा सरोज बाजपेई एडवोकेट दीपक अग्रवाल रेनूराज संजीव मिश्रा कमलेश वर्मा सतीश पांडे महीप सिंह आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे रेलवे विभाग के संजीव शर्मा मंडलीय प्रबंधक वाणिज्य सहित जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।