झोले में रखी नवजात बच्ची के मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेलिया चोखा पुरी से अमानवीय एक घटना सामने आई है। जहां झोले में पड़े नवजात शिशु के मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही व्यक्ति विनोद कुमार अपने घर के पीछे शौंच करने गए थे तभी घर के पीछे रखी पराली पर उनका पैर पड़ा। पैर पड़ते ही अचानक नवजात शिशु की चीखने की आवाज सुनाई दी तत्काल पास में रखे लकड़ी के ढेर को हटाया तो देखा कि लकड़ी के ढेर में झोले में पड़ा नवजात शिशु दिखाई दिया। जिसकी सूचना विनोद ने तत्काल पड़ोसी साहित ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ नवजात शिशु को देखने के लिए उमड़ पड़ी। वहीं विनोद कुमार ने नवजात शिशु की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को भी दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने डायल 112 पर तत्काल कॉल किया। जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न कुमार अपने टीम के साथ पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक जानकारी के मुताबिक नवजात शिशु गांव के ही एक व्यक्ति के पास सुरक्षित है जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजने की बात कही जा रही है।