जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

इगलास।मंगलायतनविश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा को?जीरोट्रस्टआर्किटेक्चर:सतत और सुदृढ़ समाजों के लिए डिजिटलअवसंरचनाकीसुरक्षा?विषय परव्याख्यानका आयोजनकिया।

मुख्य वक्ता आईटी सर्विस मैनेजमेंट केएसोसिएटडायरेक्टर मनीष कुमार शर्मा ने जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में पारंपरिक सुरक्षा मॉडल पर्याप्त नहींहैं।साइबर खतरों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा ढांचा अपनाना आवश्यक हो गयाहै।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा,क्लाउडइंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सर्विस मैनेजमेंट के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं से भी अवगतकराया।

विभागाध्यक्ष डा. लव मित्तल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राष्ट्र की प्रगति कीआधारशिलाहै।ऐसे में जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों कोनवीनतमतकनीकीरुझानोंऔर उद्योग की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलताहै।व्याख्यानके अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्नपूछे।कार्यक्रम के समन्वयक सत्यनारायण सारस्वत एवंसह-समन्वयकशिवानीवार्ष्णेयने अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालनकिया।