नाइजीरिया के पूर्व राज्यपाल राबिउ मूसा ने किया एमयू का भ्रमण

इगलास।मंगलायतनविश्वविद्यालय मेंनाइजीरियाके प्रख्यातराजनीतिज्ञएवंकानोराज्य के पूर्व राज्यपालराबिउमूसाक्वांकवासोका गरिमामय स्वागत कियागया।उनके आगमन पर विश्वविद्यालय परिसर में औपचारिक कार्यक्रम आयोजितहुआ।कुलपति प्रो. पीकेदशोराने उनकाअंगवस्त्रएवंपुष्पगुच्छभेंट कर स्वागतकिया।कुलसचिव ब्रिगेडियर डा.समरवीरसिंहवपरीक्षानियंत्रकप्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने भी अतिथियों के स्वागत में सहभागितानिभाई।

बता दें किराबिउमूसाक्वांकवासोनाइजीरियामें राज्यपाल, चौथेगणराज्यमें रक्षा मंत्री तथासीनेटरजैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित जननेता के रूप में पहचाने जातेहैं।उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में अबूबकरसदीकभी शामिलरहे।

मंगलायतनविश्वविद्यालय भ्रमण के दौरानराबिउमूसा ने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, आर्ट सहित विभिन्नसंकायोंका निरीक्षण किया और यहां की शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मकव्यवस्थाओंकी जानकारीली।उन्होंने आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं तथा अनुसंधान सुविधाओं को देखा और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही वैश्विक स्तर की शिक्षा की सराहनाकी।उन्होंने विश्वविद्यालय मेंअध्ययनरतनाइजीरियाके विद्यार्थियों से भी भेंट की और उनके अनुभवों के बारे मेंजाना।विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संकाय सदस्यों के सहयोग एवंबहुसांस्कृतिकपरिवेश की प्रशंसाकी।राबिउमूसा ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास कीआधारशिलाहै और भारत जैसे देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनानाइजीरियाईविद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसरहै।उन्होंने दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बलदिया।कुलपति ने विश्वविद्यालय की स्थापना, उपलब्धियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी साझाकी।कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की आशाजताई। इस अवसर पर विकास चड्डा, प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, मनोज गुप्ता आदि थे।