महाशिवरात्रि पर कैसरगंज में हाई अलर्ट पुलिस का सख़्त पहरा

कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा कैसरगंज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया गया।फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा रही है।पुलिस की सख़्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया।कैसरगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।