राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने खौड़ में विकास कार्य किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों की मांगों को सुना  विकास कार्यों के लोकार्पण में बोले खौड़ गांव से मुझे बहुत प्यार मिला: सांसद व प्रदेशाध्य

ढारिया बांध से वंचित किसानों को बहुत जल्द पानी मिलेगा: सांसद व प्रदेशाध्यक्ष राठौड

जवाली/खौड़।राज्य सभा सांसद व? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड खौड़ पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। समारोह को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि खौड़ गांव से मुझे बहुत प्यार व आशीर्वाद मिला है। ग्रामीणों को कहा आप योजना बना कर, काम लाओ, विकास के कार्यों में पैसों की कोई कमी नहीं रहने देंगे। जहां उन्होंने 22 मिनट तक मंच पर ग्रामीणों के साथ पुरानी यादों को साझा कीया। वहां उन्होंने बातों ही बातों में बोला सेंट्रल में डबल इंजन की सरकार है,पर यहां तो सभी इंजन ही इंजन है। तो विकास में कमी कैसे रह सकती हैं।कार्यक्रम में खौड़ के किसानों ने राठौड़ के समक्ष ढारिया बांध से पानी लाने की बात रखी तो राठौड़ बोले, ढारिया बांध की चीफ इंजीनियर से जल्द ही पूरी सर्वे करवाऊंगा ताकि वंचित किसानों को बहुत जल्द पानी मिलेगा। इस दौरान मीणा समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर आदिवासी जनजातिय छात्रावास बनाने की मांग की तथा पादरली तुकान से खौड तक सड़क निर्माण, जेतपुरा चोराहे पर रोडवेज ठहराव,सालरिया से नाडोल तक मुख्य सड़क निर्माण,जवाली रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठेहराव सहित विभिन्न मांगे रखी?। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा जिस सरकार में भजन व मदन की जोड़ी हो ,वहां कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए गांव का विकास की सर्वोपरि बताया।

यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा नेता नवनीत राजपुरोहित,

सरपंच दुर्गा दाधिच, रानी एसडीएम शिवा जोशी, बीडीओ नारायणसिंह राजपुरोहित, गिरधारीसिंह बोला गुंडा, खौड़ मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, भाजपा नेता रुपेश दाधिच, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सिरवी,उप सरपंच मालमसिंह, रुपाराम मेघवाल, हरिकृष्ण दाधिच, मुकेश सिरवी,जवाली सरपंच जुगराज जैन, रमेश राखेचा सुमेरपुर, जवाहरलाल परिहार, जयंतीलाल सोनी, वार्ड पंच सोहनलाल सोलंकी,ओगडराम मीणा, किरण परिहार,समाजसेवी अरविंद गोयल, केनाराम चोधरी, वरदाराम चौधरी, केसाराम कुमावत बालराई, भाजपा महामंत्री श्रवणसिंह राव नादाणा, श्रवणसिंह चांचोडी,खीमाराम ढारिया, उत्तमचंद गांधी जवाली, ताराराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।