जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य स्थगित प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य स्थगित प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा था, जिसे अब स्थगित किया जा रहा है। कार्य के स्थगित हो जाने के कारण प्रभावित रेलसेवाओं को रीस्टोर किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।

रीस्टोर आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 25.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 20491, जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 74844, भगत की कोठी-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रीशड्यूल/ रेगुलेट रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 20.02.26 व 25.02.26 को लालगढ स्टेशन से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।