खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान में पशुओं को टीका लगाया

देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियानान्तर्गत ग्राम करमेल बनरही, अधरंगी,टीकर,अहलादपुर,मरकड़ी एवं खजुआ में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। अभियान में लगभग 700 पशुओं को टीका लगाया गया। निशाकान्त तिवारी ने बताया कि एफएमडी एक विषाणु जनित बीमारी है जिसमें पशुओं के मुंह एवं खुर में घांव हो जाता है,तापमान 105-106 फारेनहाइट,कमजोर एवं छोटे पशुओं की मृत्यु एवं गाभिन पशुओं का गर्भपात तक हो जाता है। इस बीमारी का टीकाकरण से ही बचाव संभव है। टीकाकरण टीम में सुभाष चंद्र,महेंद्र यादव,राजकुमार यादव,दुष्यंत तिवारी एवं सुनील कुमार शामिल रहे।