सिद्ध बाबा पर पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल संरक्षक स्वामी हरिदास ने वन विभाग का हस्तक्षेप रोकने की मांग

बिलसंडा के ग्राम शीतलपुर जगतपुर ओढ़ाझार स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री सिद्ध बाबा धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल जो खन्नौत नदी के किनारे स्थित है वहां पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारा का आयोजन ग्राम प्रधान एवं पूर्व इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस श्री नेमचंद गंगवार जो मेरे छात्र जीवन में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास में एनसीसी के टीचर भी रहे उनसे मुझे एनसीसी एवं अनुशासित जीवन जीने की शिक्षा भी प्राप्त हुई थी उन्होंने एवं उनके भतीजे कुशल डॉक्टर दुष्यंत गंगवार ने किया

श्री सिद्ध बाबा स्थल के बायोवृद्ध स्वामी श्री हरिदास जी के स्वास्थ्य पर उनसे मिलकर उनका हाल-चाल जाना एवं उनकी कुटिया में उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया श्री सिद्ध बाबा के संरक्षक स्वामी श्री हरिदास ने बताया कि कुछ समय से यहां पर वन विभाग के कुछ अधिकारी अनावश्यक सिद्ध बाबा स्थल पर हस्तक्षेप कर रहे हैं प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर वन विभाग का हस्तक्षेप रोकने के लिए संरक्षक स्वामी हरिदास जी एवं सभी संत जनों क्षेत्र वासियों से वार्ता कर किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा की समस्या के समाधान को वह माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं यहां के सांसद श्री जितिन प्रसाद जी के समक्ष रखकर समस्या का समाधान कराने की हरसंभव कोशिश करेंगे पटेल ने कहा की सर्वबिदित है कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के सभी धार्मिक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्री जितिन प्रसाद जी लगातार संवारने और उन्हें सुरक्षित करने के कार्य कर रहे हैं

श्री सिद्ध बाबा स्थल पर भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा इस क्षेत्र से पीढ़ी दर पीढ़ी का पारिवारिक रिश्ता है 2 वर्षों के बाद यहां पर आने का अवसर मिला हम बड़े बुजुर्गों का सम्मान और युवाओं का स्वागत करते हैं किसान नेता देव स्वरूप पटेल के साथ भाजपा नेता विक्रम गंगवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य सरदार मस्सा सिंह मनोज गंगवार गौतम गंगवार आदि रहे।