काली मां की पूजा देखने निकाली महिला को बाघ ने बनाया निवाला सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल।

महोफ कॉलोनी में काली मां की पूजा देखने घर से निकली श्रीमती पारुल राय पत्नी श्री सुकुमार राय को शाम 5:00 बजे लगभग घर से 50 मीटर दूरी पर ही टाइगर ने हमला कर मौत घाट उतार दिया घर वालों की सूचना ग्राम प्रधान नरेश सरकार ने क्षेत्रीय टाइगर रिजर्व के रेंजर को सूचना दी शाम देर रात तक सभी महिला को ढूंढते रहे क्योंकि रात्रि में वहां खतरा रहता है इसलिए सभी लोग अपने-अपने घर चले गए सुबह तड़के फिर महिला को खोजने निकले तो घर से 50 मीटर दूरी पर ही पारुल राय का शव बरामद हुआ

ग्राम प्रधान श्री नरेश सरकार ने इस दुखद घटना की सूचना बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद किसान नेता देव स्वरुप पटेल क़ो दी दुखद सूचना पर तत्काल किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने अधिकारियो से बात की एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मिले परिजनों ने बताया कि वहां पर लाइट एवं तार फेंसिंग में नहीं है यदि दोनों काम जिनके लिए जन संवाद कार्यक्रम में आए गत माह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को निर्देश दिए थे यदि वहां पर तार फेसिंग और लाइट व्यवस्था होती तो संभवता टाइगर वहां तक न पंहुचता परिजनों की पीड़ा सुनकर किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि आपकी समस्या को पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के संज्ञान करके समाधान कराया जाएगा गरीब बंगाली समाज की महिला के परिजनों को हर संभव सरकारी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी पोस्टमार्टम हाउस पर बरखेड़ा विधायक प्रतिनिधि श्री नंदलाल वर्मा भी पहुंचे।