भाकियू टिकैत गुट ने चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाअध्यक्ष गुरदीप सिंह व युवा जिला महामंत्री हरमीत सिंह द्वारा कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पुरैना सेल्हा में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की।भाकियू टिकैत ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया है।
युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि गरीब, मजदूर समेत किसान वर्ग के हितों से जुड़ी लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने को सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सर्व समाज के लोग बढ़ चढ़कर संगठन में शामिल हो रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी और युवा जिला महामंत्री हरमीत सिंह ने किसानों व मजदूरों सभी को संगठन की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान युवा जिलाअध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, हरमीत सिंह, मिलन मजमूदार, दिलीप, चंद्रपाल, आदि कई लोग मौजूद रहे।