झांकी वाले बालाजी मंदिर में सजा दरबार, संकीर्तन में श्रद्धालुओं का सैलाब

- झांकीवाले बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव का समापन कल
- आतिशबाजी से आसमान जगमग
श्रीगंगानगर, 30जनवरी। पुरानी आबादी के सिद्धपीठ श्री झांकीवाले बालाजी मंदिर में अखण्ड राम नाम संकीर्तन व अटूट भंडारा लगातार जारी है। इस उत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। उत्सव के तहत संकीर्तन के साथ- साथ मंदिर परिसर स्थित शिवदरबार की अनौखी सजावट हुई। मंडल सेवादार भवी गुप्ता, बॉबी कंसल एवं निखिल गुप्ता हर रोज शिवदरबार का नित नया शृंगार करते हैं। मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरूजी ने बताया कि इस उत्सव के तहत गुरूवार रात शानदार आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कलक्टर डॉ. मंजू व एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बटन दबाकर आतिशबाजी शुरू की। इस दौरान एडीएम रीना छींपा भी साथ थीं। जैसे ही आतिशबाजी शुरू हुई, मौजूद श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाने लगे। करीब दस मिनट तक आसमान जगमग होता रहा। इससे पहले कलक्टर एसपी ने बाबा के दर्शन किए। प्रधान सुरेन्द्र चौधरी व नरेश गोयल, मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंगल पुजारी, ब्रिजेश तलवार, के.के. सोनी, योगेंद्र शर्मा, अशोक नागपाल, मदनगोपाल अग्रवाल व शंकर अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने इनका शॉल ओढ़ाकर व बाबा का विग्रह देकर सम्मान किया। मंदिर का वार्षिकोत्सव 27 जनवरी को धर्मध्वजा यात्रा से शुरू हुआ था। इस दौरान मंदिर में अखंड राम नाम संकीर्तन चल रहा है। संकीर्तन की पूर्णाहुति 31 जनवरी शाम सवा छह बजे होगी। आयोजन का समापन शनिवार को शाम सवा छह बजे होगा। इस दौरान बाबा के भजन भी होंगे। आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र सैनी, सुनील वर्मा, प्रभु शर्मा, रामेश्वर वर्म, सोहन वर्मा, हेमन्त कुमार, भवी गुप्ता, घनश्याम छींपा, प्रदीप गर्ग, रजनीश सहारण, गुलशन शर्मा, मनोज सेतिया, नरेश किरोड़ीवाल, चानणराम वर्मा, विरेन्द्र सिंगल, बब्बू मैनी, रामप्रताप वर्मा, नरेश अरोड़ा, श्रवण पारीक, सुमित सिंगल, रमन वर्मा, योगेश मक्कड़, किशन वर्मा व योगेश वधवा सहित सैकड़ो सेवादार जुटे हैं। महिला सेवादारों में अंजू अरोड़ा, रेणू वर्मा एडवोकेट, नीतू कालड़ा, प्रियंका सेतिया, सुमन सहारण, रेखा वधवा, सुनीता सहित दर्जनों महिलाओं के साथ- साथ दर्जनों महिलाएं व्यवस्था में जुटी हुई है।

मिठाई की 175 सवामणि, फलों की 250 सवामणि का भोग
मंदिर में अब तक मिठाई की 170 सवामणि लग चुका है। सवामणि का भोग लगाकर आए हुए सभी भक्तों को यह प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके अलावा भंडारे में भोजन के साथ- साथ हलवा व खीर का प्रसाद अनवरत चलता है। अग्र सेवा समिति के अध्यक्ष किशन खारीवाल के नेतृत्व में 250 सवामणियों का भोग बाबा को लग चुका है। उत्सव के उपलक्ष्य में अटूट भंडारा में हर रोज हजारों श्रद्धालु भोजन कर रहे हैं। चाय सेवा भी अनवरत चल रही है