वैलेंटाइन डे पर संस्कृति का संदेश : योग वेदान्त सेवा समिति ने आज मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस*

श्रीगंगानगर। योग वेदान्त सेवा समिति के सहयोग से भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित ?मातृ-पितृ पूजन दिवस? का मुख्य आयोजन आजजवाहरनगर सैक्टर सात स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में मनाया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विधिवत मातृ-पितृ पूजन सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह समिति की ओर से पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका के नजदीक राजेन्द्र चिल्ड्रन्स एकेडमी में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय तीन पुली से आगे, हिन्दूमलकोट रोड पर गांव 1 जैड स्थित आश्रम में श्री योग वेदान्त सेवा समिति के पदाधिकारी संजय पेड़ीवाल व उमेश सेठी सहित आश्रम संचालक रामदास पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने की आवश्यकता है।