*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया अपना कौशल*

धमतरी, 14 फरवरी 2025 - जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन और मार्गदर्शन में डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा प्रायोजित और छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के उत्प्रेरण और अभिप्रेरण से जिला शिक्षा विभाग धमतरी के तत्वाधान में हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री नवीन खरे, अध्यक्षता श्रीमति पूनम पांडे, विशिष्ट अतिथि श्री लीलाधर चौधरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी और श्री अजय पांडे एपीसी समग्र शिक्षा धमतरी रहे। अतिथियों के द्वारा विधिवत मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

अतिथियों के द्वारा विज्ञान दिवस और सर वेंकट रमन के उपलब्धियों के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सर वेंकट रमन के जीवन और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन इत्यादि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यदुनंदन वर्मा सहायक संचालक जिला शिक्षा विभाग धमतरी और अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अंत में जिला समन्वयक श्री योगेश कुमार यदु के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में व्याख्याता श्री आलोक मत्स्यपाल, श्री धनंजय सोनकर, सुश्री परविंदर कौर गिल, श्री टी.के. साहू, श्री कुरैशी, श्रीमति शोभा दुबे, श्री महेन्द्र कुमार साहू, श्रीमति हितांजली साहू सहित जिला से सभी विद्यालयों से मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे।