बस्तर संभाग के पूर्व कार्यकर्ताओं का साथी मिलन कार्यक्रम धमतरी में संपन्न*

धमतरी, छत्तीसगढ़ - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध सरस्वती शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में चलने वाली सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व कार्यकर्ताओं का बस्तर संभाग का साथी मिलन कार्यक्रम आज धमतरी जिले के गंगरेल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बस्तर संभाग में कार्यरत पूर्व कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ हर्षवर्धन के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग में कार्यरत पूर्व कार्यकर्ता, पूर्व संभाग सचिव पवन शर्मा, पूर्व संभाग समन्वयक रमाशंकर श्रीवास्तव, पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता सुहास देशपांडे, ओम प्रकाश पाटिल, यादराम साहू, एवं परिवार, प्रफुल्ल पटेल, रमेश शर्मा मुक्तेश बदेसा, दीनदयाल साहू, जितेंद्र अवस्थी, राधेश्याम कौशिक, संतोष पाठक, संतोष सोनवंशी, घनश्याम साहू एवं, नरेंद्र नाग, नरेंद्र राजपूत, महेश शर्मा, चैन सिंह बघेल, तीरथ जी प्रमोद साहू, भीकम साहू, पूर्णानंद तिवारी, खेमंत सिंहा, हरीश कटघरे, योगेश वर्मा, हरिशंकर दुबे, प्रहलाद साहू,राघव वैष्णव,लीलाधर साहू, कुमारी साहू एवं परिवार आदि अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही स्वर्गीय हो गए सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन अंगार मोती माता का दर्शन कर हुआ। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नचित होकर आगामी अगले वर्ष दक्षिण बस्तर में अपने परिवार सहित कार्यक्रम रखने का योजना बनाई। इस कार्यक्रम के योजना पवन शर्माजी, यादराम जी, रमाशंकर श्रीवास्तव जी, एवं प्रफुल्ल पटेल जी, ने की थी!