यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव

यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु किशनगंज -अजमेर-किशनगंज (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

गाडी संख्या 15715, किशनगंज - अजमेर (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 17.06 बजे आगमन व 17.08 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15716, अजमेर - किशनगंज (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 15.32 बजे आगमन व 15.34 बजे प्रस्थान करेगी।