आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस रेलसेवा एलएचबी रैक से होगी संचालित

यात्रियों की सुविधा हेतु आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस रेलसेवा एलएचबी रैक से होगी संचालित

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस रेलसेवा एलएचबी रैक से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12195/12196, आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक से 20.02.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।

इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 वातानुकुलित कुर्सीयान, 05 द्वितीय कुर्सीयान, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बें होगें।