जम्मू मंडल की होली सौगात: श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से नई दिल्ली और बनारस के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,,,.....

जम्मू,उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को विशेष सौगात प्रदान करते हुए, होली के त्योहार पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से बनारस विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04603/04604 का संचालन किया जा रहा हैं, इन विशेष आरक्षित ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों की यात्रा को सुगम व आसान बनाना है.

जम्मू मंडल से चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेनों की समय सारिणी पर नजर डालें तो,

सबसे पहले विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 ( नई दिल्ली - कटरा - नई दिल्ली )

ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से कटरा 21 फरवरी से 08 मार्च तक 16 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात में 11.45 बजे रवाना होकर, अगले दिन 12 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन पानीपत, कुरूक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन ( उधमपुर ) रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से नई दिल्ली 22 फरवरी से 09 मार्च तक 16 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। जो श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से रात में 09.20 पर रवाना होकर, अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव ट्रेन संख्या 04081 के समान ही रहेंगे।

दूसरी विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04603/04604 ( वाराणसी -कटरा -वाराणसी )

ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से कटरा 24 फरवरी से 08 मार्च तक 4 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह में 05.00 बजे रवाना होकर, दुसरे दिन सुबह 06.00 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 04604 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से वाराणसी 22 फरवरी से 06 मार्च तक 4 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से शाम को 18.15 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन शाम को 07 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव ट्रेन संख्या 04603 के समान ही रहेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देते हुए, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) द्वारा पश्चिम रेलवे के प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक एक टुरिस्ट ट्रेन संख्या 00913 चलाई गई हैं, यह "पूर्ण किराया दर" टूरिस्ट ट्रेन है, जो अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से दिनांक 11 फरवरी को रवाना हुई हैं, मार्ग में यह ट्रेन अमृतसर होते हुए,14 फरवरी को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में यह टूरिस्ट ट्रेन 16 फरवरी को कटरा से रवाना होकर,18 फरवरी को गुजरात के प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन का मुख्य उद्देश्य एक ही समय में मार्ग में आने वाले सभी पर्यटन व धार्मिक स्थलों का यात्री आनन्द ले सके।

यात्रियों के हित व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, चलाई जा रही विशेष ट्रेनों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने बताया, " कि साल 2026 में होली के त्योहार को देखते हुए, विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा हैं। जिसमें एक नई दिल्ली और दूसरी वाराणसी के लिए चलाई जाएगी, जिससे कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके। त्योहारों के समय नियमित ट्रेनों भारी भीड़ होती हैं। विशेष ट्रेनें चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ जाती हैं। इन ट्रेनों से जम्मू कश्मीर ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलने के साथ ही एक किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।

यात्री आधिकारिक IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते है। समय सारिणी और मार्ग की विस्तृत जानकारी के लिए 139 डायल करें या National Train Enquiry System (NTES) का उपयोग करें।"

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल