पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित

पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल में रक्त की कमी के कारण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फ़तेहपुर के संयोजकत्व व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह पूर्व विधायक सदर व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राजीव नयन गिरि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डॉ राजेश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहें।शिविर का शुभारंभ विक्रम सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।कुल 11 रक्तदान हुए व 20 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।रक्तदानियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्र ने अपने पति इंजीनियर अर्जुन शर्मा के साथ,अजीत सिंह ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर व अरविंद कुमार,अतुल कुमार गुप्ता,हरीश श्रीवास्तव, जैविक कृषक वीरेंद्र यादव,प्रवीण,शिवम साहू,हिमांशु,विवेक श्रीवास्तव ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया।सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ अनुराग द्वारा सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रेडक्रॉस परिवार से आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,गोरेलाल,हिमांशु श्रीवास्तव व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र विभागाध्यक्ष डॉ वरद वर्धन,डॉ अभिषेक,अशोक शुक्ल,बृजकिशोर, विनोद,कौशल श्रीवास्तव,दिव्या वर्मा,दीपाली,कमला प्रसाद,शशि,पूजा तिवारी,सुलभ उपस्थित रहे।