थाना सुरसा पुलिस ने धमकी, कुकृत्य और उगाही के आरोपी  को किया गिरफ्तार

थाना सुरसा पुलिस ने धमकी, कुकृत्य और उगाही के आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदोई

थाना सुरसा पुलिस ने एक मामले में अभियुक्त अमित पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम कलौली थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गलत काम किया, साथ ही रुपये आदि की मांग की। इस शिकायत के आधार पर थाना सुरसा पुलिस ने बीएनएस के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रजनेश यादव और कांस्टेबल विवेक कुमार की टीम शामिल रही।