भिवानी-रोहतक रेलखण्ड पर किया जा रहा है दोहरीकरण कार्य पूर्व में प्रभावित रेलसेवाओं के संचालन में परिवर्तन

सुगम रेल संचालन हेतु भिवानी-रोहतक रेलखण्ड पर किया जा रहा है दोहरीकरण कार्य पूर्व में प्रभावित रेलसेवाओं के संचालन में परिवर्तन

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखण्ड के मध्य डोभभाली-लाहली-कलानौल कलां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं के संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54015, रोहतक- भिवानी रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 54011, रोहतक-हांसी रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 54012, हांसी- रोहतक रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा दिनांक 25.02.26 तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 25.02.26 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलेसवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 22.02.26 से 26.02.26 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-जाखल-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जीन्द व जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 22.02.26 से 25.02.26 तक बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जाखल, जीन्द स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार-हांसी-महम-डोभभाली-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 24.02.26 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-डोभभाली-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।

5. गाडी संख्या 14620, फिरोजपुर- अगरतला रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

पूर्व में रद्द रेलसेवाएं जो अब रीस्टोर रहेगी

1 गाडी संख्या 54011, रोहतक-हांसी रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से 16.02.26 तक (03 ट्रिप) अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

2 गाडी संख्या 54012, हांसी- रोहतक रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से 16.02.26 तक (03 ट्रिप) अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

3 गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 14.02.26 को (01 ट्रिप) अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

4 गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा दिनांक 14.02.26 को (01 ट्रिप) अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

पूर्व में मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं जो अब रीस्टोर रहेगी।

1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा दिनांक 12.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 13.02.26 से 16.02.26 तक अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 13.02.26 से 16.02.26 तक अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से 16.02.26 तक अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा दिनांक 15.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

6. गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा दिनांक 13.02.26 व 16.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

7. गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.02.26 को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।