जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया गाडी संख्या 04867, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 को (01 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग,मंडौर,मारवाड मथानिया,तिवरी,ओसियां,मारवाड लोहावट एवं फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।