उत्तर पश्चिम रेलवे पर ओटीपी आधारित डिजिटल पार्सल सेवा से हो रही राजस्व में वृद्धि

उत्तर पश्चिम रेलवे पर ओटीपी आधारित डिजिटल पार्सल सेवा से हो रही राजस्व में वृद्धि

इस वित्त वर्ष में प्राप्त की सर्वाधिक पार्सल आय

उत्तर पश्चिम रेलवे ने पार्सल सेवा में विभिन्न आधुनिक तकनीकों को लागू किया है जिससे पार्सल राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक प्राप्त पार्सल राजस्व, 65.90 करोड रुपए, इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व (वित्त वर्ष 2015-16) से 10.15 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे पार्सल सेवा में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से ग्राहक अपने पार्सल की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बुक किए गए पार्सल की बिल्टी ई-मेल पर प्राप्त होने से और पार्सल की सुपुर्दगी ओटीपी आधारित होने से ग्राहकों को अत्याधिक सुविधा हुई है। इस डिजिटल व्यवस्था से हर वर्ग के ग्राहकों को संतुष्टि प्राप्त हुई है।

पार्सल सेवा में लागू किए गए इस प्रणाली से ग्राहकों की संतुष्टि में लगातार वृद्धि हो रही है। पार्सल राजस्व में हो रही वृद्धि उत्तर पश्चिम रेलवे की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।