बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा का मंडी आदमपुर एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नलबाडी स्टेशन पर ठहराव

बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा का मंडी आदमपुर एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नलबाडी स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा का मंडी आदमपुर एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नलबाडी स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार

1.गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.02.26 से मंडी आदमपुर स्टेशन पर 16.07 बजे आगमन एवं 16.09 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से मंडी आदमपुर स्टेशन पर 10.03 बजे आगमन एवं 10.05 बजे प्रस्थान करेगी।

2.गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से नलबाडी स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन एवं 23.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.02.26 से नलबाडी स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन एवं 23.02 बजे प्रस्थान करेगी।