होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे गत वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट- लालकुआं एवं गोमतीनगर-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार.

1. गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

2. गाडी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 24.03.26 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर) -गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 18.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.45 बजे गोमतीनगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बदषाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद,गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, रेवाडी, अलवर व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।