होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा का संचालन

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे गत वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड स्पेशल रेल सेवाओं के के संचालन की तैयारी कर रहा है। तथा उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई कर दिया गया है एवं अन्य स्पेषल रेलसेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नोटिफाई किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया गाडी संख्या 01919, आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (21 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (21 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे आगराकैंट पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोरायपाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होगे।