बाबा गुरु घासीदास की अमृतवाणी से जीवन में समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति — डॉ. सालिक कोसले

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह में डॉ. सालिक राम कोसले ने कहा कि बाबा जी की अमृतवाणी को जीवन में आत्मसात करने से समृद्धि, विकास और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने ग्रामवासियों को बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों ? सतनाम पर विश्वास, समानता, अहिंसा, व्यसन मुक्ति, नारी सम्मान और करुणा ? का महत्व समझाया।

डॉ. कोसले ने कहा कि ?मनखे-मनखे एक समान? का संदेश सामाजिक समरसता और भाईचारे की नींव है। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव जय सतनाम के उद्घोष से गूंज उठा और वातावरण सतनाममय हो गया।
3 से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित जयंती समारोह में जय स्तंभ पर श्वेत ध्वज चढ़ाया गया। पंथी नृत्य, शोभायात्रा, चौका पूजा और आरती के साथ बाबा जी के उपदेशों का प्रचार किया गया। इस अवसर पर गुरु गद्दी पटाढ़ी धाम, सतनाम विकास एवं कल्याण समितियों के पदाधिकारी, अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।