पताड़ी धाम में त्रिदिवसीय गुरुदर्शन संत समागम का समापन, गुरु दीदी प्रियंका ने जोड़ा जैत खाम में पालो चढ़ाया

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)कोरबा जिले के समीप सतनाम पंथ के प्रमुख आस्था केंद्र पताड़ी धाम में त्रिदिवसीय गुरुदर्शन संत समागम मेला का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक प्रमुख और श्रद्धालु शामिल हुए।

समापन अवसर पर जगत गुरु गुरुगद्दी नशीन विजयकुमार की सुपुत्री राजनंदनी प्रियंका (गुरु दीदी) ने गुरु गद्दी आसन में विधिवत पूजा-अर्चना की। आरती-मंगल के पश्चात उन्होंने जोड़ा जैत खाम में पालो चढ़ाया और उपस्थित संत समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरुगद्दी नशीन विजयकुमार के मार्गदर्शन का भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के ग्रंथपाल डॉ. सालिक राम कोशले ने स्वागत एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष लखन लहरें, संरक्षक आत्माराम पन्ना और सचिव देशराम मिरी सहित राजमहंत रामचन्द्र पाटले, दसे राम खांडे, राजेश्वर भार्गव, पी.एल. कोसरिया, जे.पी. कोशले, सुंदरसाय बंजारे, राजनारायण निराला, भुलाऊं राम, भुवन लहरें, खड़कदास, जिला महंत गछराम, छड़ीदार-भंडारी तथा अनेक साधु-संत व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।