स्वच्छ बरखेड़ा, स्वस्थ बरखेड़ा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक।

स्वच्छ बरखेड़ा स्वस्थ बरखेड़ा

नगर पंचायत बरखेड़ा में स्वच्छता व सफाई को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया इसमें सभी वार्डो में जगह-जगह जाकर नुक्कड़ नाटक कर मनोरंजन के माध्यम से स्वच्छता पर लोगों को जानकारी दी

किस प्रकार आपको अपने आसपास होने वाली गंदगी को साफ रखना चाहिए इसके लिए नाटक के माध्यम से सभी वार्डो में जाकर लोगों को जागरूक किया जिसमें डोर टू डोर के लिए कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं उन्हीं को कचरा दे इधर-उधर रोड व नाली में कचरा न फेक जिससे होने वाली बीमारी व हानि के बारे में अवगत कराया गया जिससे हमारे बरखेड़ा को साफ सुथरा और सुंदर बनाया जा सके इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने लोगों को बताया की यह नाटक के माध्यम से नगर पंचायत बरखेड़ा की जनता को समय-समय पर अवगत कराया जाता है जिससे हमारे नगर पंचायत की जनता जागरुक हो सके और कूड़ा कचरा को इधर-उधर ना फेंक कर सुबह डोर टू डोर के माध्यम से घर-घर पहुंच रहे कचरा बहन बालों को ही कचरा दें जिससे हमारा नगर स्वच्छ एवं स्वस्थ रहे इस मौके पर सोसियोविटल नेटवर्क फाउंडेशन की टीम नरेश कुमार किशन भोजवाल वा नाटक टीम सुसील कुमार सक्सेना शैलेंद्र सिंह विजय कुमार उषा सिंह आदि उपस्थित रहे।