बरखेड़ा के श्रीकृष्ण लीला मैदान में संत रविदास विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।

नगर पंचायत बरखेड़ा के कृष्ण लीला मैदान में आज संत रविदास विराट हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न l

आज नगर पंचायत बरखेड़ा के श्री कृष्ण लीला मैदान में संत रविदास हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि परम आदरणीय हनुमान नाथ जी महाराज का भव्य और प्रेरणादायक उद्बोधन रहा जिसमें संपूर्ण कार्यक्रम में पंडाल को नई चेतना और ऊर्जा प्रदान हुई एवं मुख्य वक्ता के रूप में परम आदरणीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रिज प्रांत के प्रांत बौद्धिक प्रमुख श्रीमान नावेद्र जी का ओजसी व्यक्तित्व रहा जिसमें हिंदुत्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सामाजिक नैतिक जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया एवं श्रीमती अग्रवाल जी ने नारी शक्ति को जागृत करते हुए अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सहित सभी संघ पदाधिकारी एवं बरखेड़ा विधायक मा स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज एवं पूर्व विधायक मा किशन लाल राजपूत व नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक गंगवार राजेंद्र पाठक दीपानंद महाराज हेमनाथ जी बच्चू लाल वर्मा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप सहित मातृशक्ति में श्रीमती ममता भोजवाल खुशबू मिश्रा तारावती रीना वर्मा सहित हजारों की संख्या में समस्त सनातनी एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।