आसरा आनंदम के बुजुर्गों का बॉर्डर भ्रमण, बुजुर्गों ने किया वंदे मातरम का जय घोष

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्था आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक रविवार को सीनियर सिटीजन का आसरा आनंदम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस प्रकल्प के तत्वाधान में 55 महिला व पुरुषों के एक दल का संयोजक नरेश परनामी की अगुवाई में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित नग्गी वार मेमोरियल का भ्रमण करवाया गया। मंदिर परिसर में राजकुमार मुंजाल की ओर से गणेश वंदना और भगवती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक और देशभक्ति गीतों व भजनों से ओत प्रोत रचनाएं प्रस्तुत की गई। पवन वासवानी, मंजू बाईसा, निर्मल मुंजाल व मूर्ति देवी ने माहौल को भक्ति मय बना दिया। विष्णु शरण पाहवा ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बुजुर्गों में ऊर्जा का संचार करते है। वे अपने सारे दुख दर्द भूल कर आनंद में खो जाते है। मंदिर पुजारी मोहन भगत ने वार मेमोरियल का इतिहास बताया ट्रस्ट की ओर से इन्हें व हरप्रीत सिंह एवं राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। मंच संचालक कन्हैया जगवानी ने लड़ाई के दौरान शहीद हुए वीरों के बारे में जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में रीना पाहवा, शशि नागपाल सुनीता बत्रा, श्वेता परनामी, निशा इंदु बत्रा इत्यादि ने भी संबोधित किया। नीरज नागपाल, जुगेश बत्रा, कालूराम ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

अध्यक्ष ओम प्रकाश डोडा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को वासुदेव गर्ग, मलकियत राम, बीरबल, सीताराम चावला, गौरी शंकर शर्मा, शंकर लाल वर्मा इत्यादि ने सराहा। अंत में जलपान आसरा ट्रस्ट की ओर से सभी को करवाया गया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।