पुरानी रूई से समान को बनाने वाली दुकान में शार्ट सर्किट से भड़की आग, केकोई जनहानि नहीं,,,

Moradabad - शनिवार शाम गूलर तिराहे के पास चकफ़ाज़लपुर मार्ग पर एक रूई की दुकान�में आग लग गई। आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी, जिससे कारखाने में रखी रूई जल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैली। अंततः आग पर काबू पाया गया, लेकिन

नगर के गूलर तिराहे के पास चकफ़ाज़लपुर मार्ग पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक रूई कारखाने में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने दुकान में रखी पुरानी रूई को अपनी चपेट में ले लिया। चकफ़ाज़लपुर निवासी बब्बन पुत्र कलुआ का चकफ़ाज़लपुर मार्ग पर रूई की दुकान है। शनिवार शाम दुकान के पास खंभें में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तारों से निकली चिंगारी कारखाने में रखे रूई पर गिर गई। जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दुकान में रखे दर्जनों रुई के कट्टों में आग फैल गई।

आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रूई में लगी आग तेजी से फैलती चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान स्वामी के मुताबिक इस हादसे में कई लाख की रूई जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।