8 फरवरी को मुरादाबाद में होगा चिकित्सकों का महाकुम्भ,मेडिकॉन में जुटेंगे देशभर के नामचीन डॉक्टर्स...

8 फरवरी को मुरादाबाद में होगा चिकित्सकों का महाकुम्भ,मेडिकॉन में जुटेंगे देशभर के नामचीन डॉक्टर्स... 8 फरवरी को मुरादाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मेगा सीएमई का आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रसिद्ध चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। शरीर और मन पर बढ़ते बीमारियों के खतरे को घटाने से जुड़े तौर-तरीकों पर मुरादाबाद और आसपास के चिकित्सकों को अपडेट करने के मकसद से देशभर के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों का आठ फरवरी को मुरादाबाद में समागम होने जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा के तत्वावधान में 8 फरवरी को मेगा सीएमई का आयोजन होगा। IMA मुरादाबाद ब्रांच अध्यक्ष डॉ.सी पी सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ समेत देश के कई शहरों के नामचीन चिकित्सक अपना व्याख्यान देकर मुरादाबाद के चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन करेंगे। मुरादाबाद में 8 फरवरी 2026 को आईएमए (IMA) का वार्षिक मेडिकॉन (Medicon) समारोह आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सक शिरकत करेंगे और नई चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा होगी। इस आयोजन में लगभग 500 से अधिक डॉक्टर्स भाग लेने जा रहे है, जिससे शहर के चिकित्सकों को काफी लाभ मिलेगा। CME का मुख्य आकर्षण देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भागीदारी, नए लेक्चर्स और पोस्टर प्रेजेंटेशन रहेगा... उद्देश्य: चिकित्सा शिक्षा के स्तर को उन्नत करना और स्थानीय डॉक्टरों के कौशल में वृद्धि। यह आयोजन मेडिकल पेशेवरों के लिए ज्ञान साझा करने और कैंसर व अन्य जटिल गंभीर बीमारियों के लिए नवीनतम नैदानिक ​​तकनीकों को सीखने का एक बड़ा अवसर है।