इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार

यात्रियो की सुविधा हेतु इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार

उपरोक्त रेलसेवा का नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20957, नई दिल्ली-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो 11.03.26 से अपने निर्धारित समय इंदौर से रवाना होकर नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 04.42 बजे आगमन व 04.46 बजे प्रस्थान कर 09.20 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20958, नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.03.26 से हिसार से 13.20 बजे रवाना होकर दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 18.11 बजे आगमन 18.15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से इंदौर पहुॅचेगी।